
प्रो. आर. हरिहरन वर्तमान में नीति एवं शैक्षणिक आयोजन ब्यूरो में सलाहकार-2 के रूप में कार्य कर रहे हैं इससे पूर्व वे लगभग 18.2 वर्षों तक (8 मई 2000 से 6 जुलाई 2017 तक) भारतीय तकनीकी शिक्षा सोसाईटी, नई दिल्ली में परियोजना समन्वयक के रूप में कार्यरत रहे।
उन्होंने अपना शैक्षणिक कैरियर चैन्नई में एक निजी इंजीनियरिंग कालेज में व्याख्याता के रूप् में आरंभ किया (1985 से 2000)। उन्हें 15 वर्ष का शिक्षण का अनुभव तथा 18 वर्ष का व्यावसायिक अनुभव है। उनकी वर्तमान रूचि सुपरक्रिटिकल सक्सट्रेक्शन, पर्यावरणीय प्रदूषण, वेब प्रोधौगिकी का प्रयोग करते हुए कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण तथा शैक्षणिक डिजाइन के क्षेत्रों में है। वे वर्तमान में वेब अधारित नेटवर्कों का प्रयोग करते हुए शैक्षणिक डिजाइन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे कुछ विश्वविद्यालयों /स्वायत्तशासी निकायों तथा सरकारी विभागों में बोर्ड/समितियों के सदस्य रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रिय जर्नलों और सम्मेलनों में75 से अधिकार शोध-पत्र और 36 पुस्तके प्रकाशित/प्रस्तुत की हैं तथा 9रिपोर्ट तैयार की हैं । वे तीन जर्नलों तथा एक न्यूजलैटर के संपादक हैं। उन्होंने यूएसए, यूके, अर्जेंटीना, चीन, जर्मनी, फ्रांस, इटली, सिंगापुर सहित लगभग 30 देशों का भ्रमण किया है। वे लगभग पंद्रह पंजकृत व्यावसायिक सोसाइटी के आजीवन सदस्य/फेलो हैं तथा कॉल साइन वीयू२एलजैडजैड के साथ एक गैर-पेशेवर रेडियो प्रचालक भी हैं।